Meri fasal mera byora : अब किसान खरीफ की फसलों का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 14 से 17 अक्तूबर तक करवा सकते हैं। इस पंजीकरण के लिए सरकार ने पोर्टल को खोल दिया है और किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए आखरी मौका भी दिया है। पोर्टल पर अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण करवाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए है, सभी अधिकारी गांव-गांव में जाकर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए जागरूक करेंगे।
इसलिए जरूरी है Meri fasal mera byora पोर्टल पर पंजीकरण
कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि से सम्बन्धित योजनाओं का लाभ उठाने हेतु अपनी फसलों का पंजीकरण मेरी Meri fasal mera byora पोर्टल पर करवाना आवश्यक है। जो किसान पहले पंजीकरण नहीं करवा पाए वे तुरंत प्रभाव से अपना पंजीकरण करवाएं। किसानों के लिए अपनी फसलों के पंजीकरण हेतु परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है, किसान अपनी फसल से सम्बन्धित शिकायत पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं. इसके साथ ही किसान अधिक जानकारी के लिए विभाग के टोल फ्री नम्बर 18001802117 पर डायल करके ले सकते हैं।