नई दिल्ली. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 555.15 अंकों (0.93 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,189.73 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 176.30 अंक (0.99 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,646.00 के स्तर पर बंद हुआ.
कोई भी सेक्टर ग्रीन नहीं
दिनभर शेयर बाजार के बाद एक भी सेक्टर ऐसा नहीं था जो ग्रीन कलर में बंद हुआ हो. सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल (NIFTY METAL) में हुई. मेटल -2.98 प्रतिशत गिरा. इसके बाद पीएसयू बैंक्स (PSU Banks) -1.94% गिरे.
सेक्टर | प्रतिशत में गिरावट |
NIFTY PHARMA | -1.87 |
NIFTY HEALTHCARE INDEX | -1.82 |
NIFTY REALTY | -1.62 |
NIFTY IT | -1.32 |
NIFTY CONSUMER DURABLES | -1.32 |
NIFTY AUTO | -1.16 |
NIFTY MEDIA | -0.68 |
NIFTY FMCG | -0.64 |
NIFTY PRIVATE BANK | -0.64 |
NIFTY FINANCIAL SERVICES 25/50 | -0.61 |
NIFTY BANK | -0.58 |
NIFTY FINANCIAL SERVICES | -0.32 |
NIFTY OIL & GAS | -0.23 |
ये हैं Nifty 50 के टॉप गेनर
![सेंसेक्स 555.15 अंकों की गिरावट के साथ 59,189.73 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी 176.30 अंक गिरकर 17,646.00 के स्तर पर बंद हुआ.](https://infopatrika.in/wp-content/uploads/2021/10/image-2.png)
ये हैं Nifty 50 के टॉप लूज़र
![](https://infopatrika.in/wp-content/uploads/2021/10/image-3.png)